• Fri. May 8th, 2026

दारू में चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 15, 2025
crescent ad

 

 

दारू (हजारीबाग):15 सितंबर 2025 दारू थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह का पुलिस ने उद्वेदन कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा ने प्रेस वार्ता में बताया कि दारू थाना कांड संख्या 90/25 दिनांक 4/9/2025 धारा 305 बीएनएस की वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था। लगातार चोरी के कांडों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार कांड के त्वरित उद्वेदन हेतु पुलिस निरीक्षक दारू अंचल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद मारूफ (30 वर्ष) पिता रफीक राय ग्राम बासोबर थाना दारू हजारीबाग एवम् अन्य दो अभियुक्त मोहम्मद आमिर उर्फ बब्बन (30 वर्ष) पिता मोहम्मद शकील अंसारी तथा मोहम्मद सेवी रजा (25 वर्ष) पिता परवेज खान दोनों का साकिन मटवारी थाना कोर्रा हजारीबाग हैं। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संदर्भ में बताया गया कि ये लोग कवालु, जमुआ, जिनगा, दारू इरगा, हजारीबाग समेत कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। साथ ही ये लोग सदर थाना, कोर्रा थाना, मुफस्सिल थाना के कई कांडों में इससे पूर्व भी जेल जा चुके है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी की। बरामद सामान में इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, बर्तन, डीजे मशीन और अन्य चोरी का सामान शामिल है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा ने कहा कि अक्सर नशे की लत में फंसे युवा अपराध की राह पकड़ लेते हैं। छापेमारी दल में थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन, एसआई मदन मुंडा, मिथु मुर्मू, एएसआई जेठ हेंब्रम और थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *