• Thu. Mar 19th, 2026

गोनियाटो में विधायक ने किया पांच योजनाओं का शिलान्यास व भूमि पूजन 

admin's avatar

Byadmin

Sep 13, 2025

 

तुलसी प्रसाद नावाडीह बोकारो

बोकारो जिला के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत में डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने पांच योजनाओं का शिलान्यास व भूमि पूजन शनिवार को किया | जिसमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सुदृढ़ीकरण मद से स्वीकृत गोनियाटो स्कूल से बनैहखुटा तक, गोनियाटो मेला टांड से दलकिरो परसाबेडा तक, गोनियाटो मोड़ से कोरिया बेडा तक, गोनियाटो सेे परसाबेडा तक, विधायक मद से गोवर्धन साव के घर से ट्रांसफर्मर तक पीसीसी पथ निर्माण होगा |

शिलान्यास होने के बाद एक सभा आयोजित की गई | जिसमें डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को महिला एवं पुरुषों ने फूलों का माला पहनाकर एवं फूलों का गुच्छे देकर सम्मानित किया | सभा को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक ने कहा कि डुमरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत जितने भी पंचायत आते हैं सभी पंचायतों के समस्याओं पर मेरा ध्यान रहता है | चाहे रोड की समस्या हो, पानी व बिजली की समस्या हो या कहीं मुआवजा दिलाने की बात हो हम हमेशा तैयार रहते हैं |

पैर फ्रेचर होने के बाद भी मैंने गोनियाटो पंचायत में शिलान्यास किया |

इस मौके पर जिला सचिव खगेन्द्र महतो, प्रखण्ड सचिव देवनारायण महतो, पंचायत सचिव संतोष महतो, अध्यक्ष कमलेश महतो, संरक्षक निर्मल चंद महतो, विनय कुमार महतो, आनंद स्वरूप, दीपनारायण महतो, अनिल कुमार नायक, पुनम देवी, रिंकी देवी, मीना देवी, वीणा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *