• Fri. Mar 20th, 2026

13 सितंबर को बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2025

 

बोकारो

सर्वोच्च न्यायालय झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार 13 सितंबर को बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा।

आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता कल्याणी तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। एसडीजेएम अग्रवाल ने बताया कि यहां आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक कई मामलों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन कराना हो वे खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं। कहा कि पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में यहां सैकड़ों मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *