• Fri. Mar 20th, 2026

रतनपुर में तीन दिनों से बिजली गुल, 150 घरों में अंधेरा; ग्रामीण परेशान

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2025

 

 

रिपोर्ट – बबली सिंह चौहान

गोविंदपुर, धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड के रतनपुर गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है, जिससे लगभग 150 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। मुहल्ले का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण बेहद परेशान हैं। यह समस्या ऐसे समय में आई है जब बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं और साथ ही, जितिया पर्व भी नजदीक है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तो बारिश का मौसम है, ऊपर से रात में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू जैसे कीड़े-मकोड़ों का डर बना रहता है। बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, क्योंकि रात में वे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं।

बिजली के साथ-साथ पानी की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली न होने से घरों में लगे मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पीने और दैनिक उपयोग के पानी के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग से कई बार की है, लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एक ग्रामीण ने बताया, “जितिया पर्व सिर पर है, और ऐसे में बिजली-पानी की समस्या से व्रत की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं।”

 

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने या नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *