• Fri. May 8th, 2026

गोविंदपुर के सबलपुर गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर

admin's avatar

Byadmin

Sep 10, 2025
crescent ad

चंचल गोस्वामी

गोविंदपुर: धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड की जियालगढ़ा पंचायत के अंतर्गत आने वाले सबलपुर गांव में इस साल भी दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। गांव के दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष कमलेश गोप की अध्यक्षता में सभी सदस्य और ग्रामीण मिलकर इस पर्व को सफल बनाने में जुटे हैं।

दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, आकर्षक सजावट, रोशनी, और पंडाल का निर्माण कराया जा सके। इस साल भी दुर्गा पूजा में भक्ति जागरण, डांडिया, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

कमेटी ने सभी भक्तजनों और आस-पास के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सबलपुर दुर्गा पूजा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

इस तैयारी में अध्यक्ष कमलेश गोप, सचिव बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, धीरन महतो, मुखिया प्रतिनिधि नितेश गोप, हीरालाल महतो, संतोष गोप, रूपलाल महतो, गोपी मोदी, सरज देव चौधरी, रतीलाल महतो और अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं

 

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *