• Fri. Mar 20th, 2026

डीवीसी सीएसआर में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Sep 9, 2025

 

बोकारो थर्मल

डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर विभाग की ओर से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के नए बैच का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी बोकारो थर्मल के एचओपी की धर्मपत्नी रश्मि अरजरीया मौजूद रहीं। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे ग्रामीण परिवेश की महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर समाज में सशक्त पहचान बना सकेंगी।

कार्यक्रम में गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदन मिश्रा, गोविंदपुर ई पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, आजसू नेत्री रीता देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि डीवीसी का यह प्रयास सराहनीय है। जिससे गांव की बेटियों और महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

डीवीसी के डीजीएम केसी शर्मा और सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में ब्यूटीशियन से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षु अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

प्रशिक्षिका सुष्मिता बरनवाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवहारिक और प्रायोगिक दोनों तरह की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कई ग्रामीण महिलाएं और नये अभ्यर्थी भी उपस्थित रहे। मौके पर प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *