
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी हाई स्कूल में रविवार को स्कूली जीवन के लगभग दो दर्जन से ज्यादा बिछड़े दोस्त 51 वर्षों बाद एक दूसरे से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। रविवार होने के बाद भी स्कूल के प्राचार्य धनंजय कुमार सहित सभी शिक्षक स्कूल पहुंचे और पूर्ववर्ती विद्यार्थिंयों के समारोह में शामिल होकर उनके कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने का काम किया

स्कूल में आयोजित समारोह का उदघाटन डीवीसी के जीएम राजेश विश्वास एवं प्राचार्य धनंजय कुमार ने किया। समारोह में पूर्ववर्ती छात्रों ने मुख्य अतिथि राजेश विश्वास, प्राचार्य धनंजय कुमार सहित स्कूल के सभी शिक्षकों एसके झा, रमेश कुमार, प्रशांत कुमार,

सुकेश प्रजापति, फुलमति लकड़ा, दिनेश कुमार महतो को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों के एक सोविनियर का उदघाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती छात्र डॉ.ब्रज किशोर सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल की दशा को देखकर रोना आ रहा है। स्कूल की हालत काफी जर्जर हो गई है। शिक्षकों की कमी है।
उन्होंने डीवीसी के जीएम से स्कूल की दशा को सुधारने की दिशा में कदम उठाने की मांग की ताकि पूर्व की ही तरह विद्यालय का नाम पूरे जिला में रोशन हो सके। उन्होंने इसके लिए जरुरत पड़ी तो मदद करने की भी बात पूर्ववर्ती छात्रों की ओर से कही गई। डीवीसी के जीएम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि 51 वर्षां बाद सभी का मिलना एक यादगार और ऐतिहासिक पल है जिसका गवाह बनना उनके लिए भी गौरव की बात है।
कहा कि वे अपनी तरफ से स्कूल की दशा को सुधारने के लिए डीवीसी मुख्यालय कोलकाता को पत्र लिखेंगे साथ ही पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा डीवीसी चेयरमैन को इस संबंध में प्रेषित पत्र भी भेजने का काम करेंगे। पूर्ववर्ती छात्रों ने स्कूली छात्रों को शुद्ध पेयजल के लिए एक वाटर प्यूरीफायर एवं कुलर डोनेट किया। जिसका उदघाटन जीएम एवं प्राचार्य ने मिलकर किया। समारोह में पूर्ववर्ती छात्रों में जानकी महतो, केपी सिंह, शैलेंद्र सिंह, सलील घोष, बीना घोष, आशा वर्मा, मंजू सिंह, अशोक कुमार, मानस घोषाल, मंजूला घोषाल, कौशल किशोर प्रसाद, अनिता प्रसाद, डॉ.सुदे कुमार सिंह, सुषमा सिंह, रंजीता कौर, उषा मिश्रा, मोहन लाल प्रसाद, अशोक प्रसाद, शोभा कुमार, स्वपन राय, सुबेश चौधरी, सुषमा प्रसाद आदि मौजूद थे.समारोह में धन्यवाद ज्ञापन ब्रज किशोर सिन्हा ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
