• Fri. Mar 20th, 2026

कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2025

 

बोकारो थर्मल

कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के बैनर तले विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन जन तक पहुँचाने के लिए एक भव्य जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से हुई। जहाँ प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रेम लता लॉरेंस एसी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

छात्र छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण से जुड़े संदेश लिखी तख्तियाँ एवं बैनर लेकर नारे लगाए “हरा-भरा हो प्यारा देश, स्वच्छ रहे पर्यावरण विशेष”, “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को पेड़ लगाने, जल संरक्षण, प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुँची। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों के उत्साहवर्धन में भाग लिया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि“पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और बच्चों में यह चेतना समाज को दिशा देने का कार्य करेगी ।

रैली के अंत में छात्रों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे अपने घर परिवार एवं समाज में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश फैलाएँगे और स्वच्छ व हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *