
लोयाबाद-लोयाबाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानो मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धुमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कनकनी 4 नंबर निचला धौड़ा स्थित चौधरी मोहल्ला मे संगीता कोचिंग संस्थान मे छात्र-छात्राएँ के साथ प्राचार्य संगीता चौधरी के हाथो क्लासेस मे प्रवेश से पुर्व फिता काटकर शिक्षण संस्थान मे प्रवेश कराया गया।

इसके पश्चात आयाेजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डा० एस राधाकृष्णन को चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नमन किया। और डा० एस राधाकृष्णन के जन्म दिन पर शिक्षिका संगीता मेडम एवं छात्र-छात्राएँ ने केक काटकर शिक्षका दिवस मनाया ।वही झ्स अवसर पर छात्र-छात्राएँ द्वारा मेमेन्टो मे मां सरस्वती व डा० राधाकृष्णन का फोटो फ्रेम,घड़ी,पेन आदि प्रदान किये।

और साथ छात्र-छात्राओ ने गुरुजनो के सम्मान मे सुदंर व आकर्षक डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर कोचिंग संस्थान की प्राचार्य संगीता चौधरी ने बताया कि शिक्षक गाईड होते है वे वही है जो हमे उन रास्ते पर चलना सिखाते है जिन पर चलने से हमारा ऊथान होता है।
और उन्होने कही की टीचर्स डे का मतलब केवल उस दिन का मनाया जाना नही बल्कि अपनी टीचर्स के बातो को मानकर अच्छा बनना चाहिए। वही लोयाबाद हटिया बाजार स्थित अंबेडकर अकाडमी मे प्राचार्य बिनोद रस्तोगी और इंदिरा गांधी स्कूल के प्राचार्य सोमन कुमार घोष ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या मे छात्र-छाताएँ मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
