
बलियापुर शुक्रवार को बलियापुर क्षेत्र में सरकारी संस्थानो एवं गैर सरकारी संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया अनुप्रिया कोचिंग सेंटर में सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाया शिक्षक अरुण कुमार पाल ने शिक्षक दिवस के महत्व बारे में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक बताया गया एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की मौके पर उपस्थित विद्यार्थी आदिल अंसारी अदिति कुमारी सादिक अंसारी निधि महतो नमन महतो अनुप्रिया पाल वर्षा कुमारी बादल पाल आदि मौजूद थे

बलियापुर क्षेत्र में मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया निकला जुलूस


बलियापुर -शुक्रवार को क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जुलूसे मोहम्मदिया शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हो गया प्रखंड के रखितपुर,आमझर, बाघमारा,लालाडीह,ब्रह्माणडीहा परघा,सिंगियाटांड, भिखराजपुर के खतीबो ईमाम के अगवाई में निकाला गया जिसमें सभी गांव के बूढ़े बुजुर्ग,बच्चे, नवजवानों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया रसूल की आमद,आका की आमद नारा ए तकबीर नारा ए रिसालत का नारा लगाते हुए लोग जुलूस में पैदल चलते हुए बलियापुर चौक पहुंचा बलियापुर चौक मे जलसा आयोजित किया गया मौके पर खतीब ईमाम मोहर्रम अली,मौलाना अली हसन ,हाफिज नईम अंसारी,हाफिज सद्दाम,हाफिज हासिम,हाफिज सलीम ,मदरसा अहले सुन्नत फैजाने गुसुलवारा,रखितपुर के मोहतमिम मौलाना तस्लीम रजा,हाफिज,मजहर, मदरसा अहले सुन्नत रजए मुस्तफा भिखराजपुर के हाफिज जियाउल मुस्तफा रखितपुर के मौलाना कासिम, मौलाना मुस्तकीम, मौलाना इदरीस ने पैगम्बर मुहम्मद साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला एव उनके बताए हुए रास्ते पर चलने और अमल करने को कहा मौके पर मो इसराइल अंसारी,कमाल अंसारी,रहीम अंसारी,रमजान अंसारी,जमशेद अंसारी, अनवर अली खान, मुश्ताक आलम, अताउल अंसारी,मो हकीमुद्दीन अंसारी, शकील अंसारी, सहाबुद्दीन अंसारी,,मुन्ना अंसारी, नईम अंसारी आफताब खान,इम्तियाज खान,तैयब अली अंसारी, यूसुफ अंसारी,नूरुद्दीन खान साबिर,मो जावेद कुरैशी ,जफरूल आदि मोजूद थे
लायंस क्लब ने अवकाश प्राप्त शिक्षक को किया सम्मानित

बलियापुर – शिक्षक दिवस के मौके पर शुक्रवार को लायंस क्लब ऑफ बलियापुर की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीबीएम इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रो सुरेश प्रसाद महतो को सॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो श्री महतो ने इस दौरान क्लब द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की काफी प्रशंसा किया। उन्हें सम्मानित करने के लिए क्लब को बधाई दी। मौके पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी एवं क्लब के अन्य पदाधिकारी ने प्रोफेसर श्री महतो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब के सचिव शंकर रविदास, गिरधारी लाल अग्रवाल, अशोक श्रीवास्तव, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, अरुण महतो, स्वप्न कुमार महतो, रामकिशोर महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चितरंजन महतो कर रहे थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।
प्रधानखंता में करम महोत्सव का आयोजन

बलियापुर – प्रधानखंता हाई स्कूल मैदान में करम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 150 दलों ने भाग लिया। मौके पर अशोक महतो, उमेश, दीपक, संजय, पंकज, रोहित, भागीरथ, उमेश, आनंद,बबलू, सोमनाथ, राजकुमार,अनुप, दिनेश, सूरज आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
