
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के बैनर तले निर्धारित कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त मंगलवार को पुटकी बलिहारी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा करकेन्द चौक पर जन जागरण अभियान एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षेत्र के अध्यक्ष श्री रामचंद्र शाह ने की

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से परम श्रद्धेय अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री श्री के, के सिंह, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मुरारी तांती, सुशील कुमार सिंह, मंतोष तिवारी, गजेन्द्र सिंह, प्रशांत नियोगी, अयोध्या मिश्रा एवं वरिष्ठ सेवानिवृति भारतीय मजदूर संघ के संयोजक श्री सूर्यनाथ सिंह की गरिमामय उपस्थिति हुई।
कार्यक्रम के दौरान श्री के, के सिंह के द्वारा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आहूत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आम जनों और दुकानदारों, वाहन चालकों, एवं कार्यकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट कराया और कोल इंडिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों से भी उन्हें अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में एक रैली निकली गई जो गोपालीचक से शुरू होकर केंदुआ बाजार करकेन्द चौक होते हुए पुनः गोपालीचक में वापस आकर समापन की गई। इस रैली के दौरान वाहन चालकों, दुकानदारों एवं आम जनता के बीच महासंघ द्वारा जारी पर्ची का वितरण कर भविष्य में होने वाले खतरे का आभाष कराया गया। इसके बाद अध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्यों का अभिवादन कर कार्यक्रम की समाप्ति कि घोषणा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री बी एन झा क्षेत्रीय सचिव,रामजीत मौर्या,संजीव कुमार दास,बुधेश्वर टुडू,सुबोध पांडेय,बंशी प्रसाद,महेंद्र महतो,जयप्रकाश सिंह,दीपेश,लक्ष्मण,मातृ शक्ति,चंचल कुमारी,अंजनी शर्मा के अलावे अन्य सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
