• Sat. Mar 21st, 2026

बलियापुर की खबरें/ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की पुत्री का निधन 

admin's avatar

Byadmin

Aug 27, 2025

 

बलियापुर – धनबाद भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविश्वर मरांडी की 13 वर्षीय पुत्री रीमा मरांडी का  मंगलवार को निधन हो जाने से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, दिनेश सिंह, आशीष मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, झामुमो नेता समीर कुमार मुर्मू सांवलापुर स्थित श्री मरांडी के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया।

बलियापुर बाजार में फलदार पौधे का वितरण

बलियापुर: बाजार में  मंगलवार को भाजपा नेता उचित महतो की ओर से लोगों के बीच आम, कटहल, जामुन आदि फलदार  पौधो का वितरण किया गया। करीब डेढ़ हजार पौधे बांटे गये। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री तारा देवी ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर मंडल ने कहा कि उचित महतो द्वारा पूरे धनबाद जिले में पौधा वितरण कार्य सराहनीय है।अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी   धर्मेंद्र महतो, आशीष मुखर्जी, विजय रवानी, शत्रुघ्न महतो, मिहिलाल रवानी, शैलेंन मंडल, खगेन पांडेय, लखन बनर्जी, प्रकाश बाउरी, दीपक गोप आदि थे.

आईडीबीआई बलियापुर शाखा ने स्कूलों में बांटे सामाग्री 

बलियापुर – आईडीबीआई बैंक बलियापुर शाखा की ओर से मंगलवार को   उर्दू मध्य विद्यालय सिगिंयाटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलगड़िया छाताटांड़, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुम्हार टोला सुरुंगा में सीड फंड के तहत  टेबल, अलमारी, पंखा, बैंच, डेस्क , कुर्सी, आदि वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि आईडीबीआई बैंक द्वारा किये जा रहे कल्याणकारी कार्य सराहनीय है। उन्होंने बैंक कर्मियों को बधाई दी। मौके पर मुखिया गणेश महतो, ब्रांच मैनेजर संदीप दत्ता , शाखा प्रमुख अखिलेश सिंह, प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, स्वपन कुमार महतो, संजय कुमार, नंद किशोर महतो,इलियास अंसारी, दिलीप कुम्भकार , रमेश कुमार रजक,बम महतो, रीना देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक

बलियापुर : अंतराष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर बलियापुर प्रखंड के पालनी पंचायत के बेलगड़िया में महिला सशक्तिकरण और गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रगतिशील महिला मंच की एक बैठक रखा हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने मुख्य रूप से बिजली की समस्या, पानी की समस्या, मैया सम्मान योजना, पेंशन योजना, आवास योजना, राशन कार्ड की समस्या, जाति–आवासीय प्रमाण पत्र, स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के लिए समूहों का कार्य क्लाप आदि पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि आज महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। आज की महिलाएं घर के चूल्हा–चौका के साथ देश का राष्ट्रपति बन देश सम्हाल रही है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही है। महिलाओं को अब जागरूक होने की जरूरत है। मौके पर कल्पना कुमारी, मनीषा कुमारी, काजल महतो नीलम कुमारी, मिलु देवी, कामिनी देवी, अंजू कुमारी, नमिता कुमारी, मंजू देवी, कुसुम कुमारी आदि मौजूद थे।

उप प्रमुख ने किया साड़ी धोती का वितरण

बलियापुर : अंतराष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर बलियापुर पूर्वी पंचायत के डांगापाड़ा में झरीलाल महतो के पीडीएस दुकान में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने लाभुकों के बीच साड़ी धोती का वितरण किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कि जरूरतमंदों को वस्त्र दिया जा रहा है। आज सरकार अंतिम व्यक्ति तक रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर झरीलाल महतो, स्वपन महतो, भोला नाथ महतो, सुनीता देवी, अनीता देवी, संतोषी देवी आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *