• Fri. Mar 6th, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय का सुनहरा मौका, 13 सितम्बर को होगा आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2025

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद एवं अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में 13 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सुलहनिये वादों का निष्पादन कराया जाएगा।

प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के अध्यक्ष राजकुमार वन ने बताया कि सुलहनिये वादों के नोटिस प्राप्त पक्षकार इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और त्वरित न्याय प्राप्त करें।

पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत की व्यापक तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ता संघों, पैनल अधिवक्ताओं, खनन विभाग, बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं उनके अधिवक्ता, बैंक अधिकारी, पारा विधिक स्वयंसेवक, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई। सभी ने अधिक से अधिक वादों के निष्पादन में सहयोग का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में पारिवारिक मामले, एन.आई. एक्ट के वाद, बालू खनन वाद, सुलहनिये आपराधिक मामले, माप-तोल विवाद एवं मोटर दुर्घटना वाद आदि का निपटारा प्राथमिकता से किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पक्षकारों से अपील की है कि वे 13 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुँचकर अपने मामलों का शीघ्र समाधान कराएँ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *