• Fri. Mar 6th, 2026

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई पुलिस ने की शराब बरामद,कारोबारी फरार

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें थाना क्षेत्र के सोन दियरा से पुलिस ने छापामारी कर शराब बरामद किया।

हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के पहले ही धंधेबाजों को इसकी भनक लग चुकी थी जिस कारण धंधेबाज मौके से फरार हो गए थे। पुलिस धंधेबाजों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

मामले में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे एस आई अमरेश दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोन दियरा में शराब का कारोबार हो रहा है।सूचना के आलोक में छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।

सूचना के आधार पर जब पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुची जहां प्लास्टिक के पाऊच मे भरकर छुपाकर रखे 50 लीटर महुआ देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस पर नजर पड़ते ही धंधेबाज भाग खड़े हुए। शराब को जप्त कर थाना लाया गया है। आगे को कार्रवाई की जा रही है। वही छापेमारी अभियान में एस आई गंगा मेहता समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *