
बोकारो से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

बेरमो।

बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह का भी है, जिनकी सक्रियता और कार्यशैली ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
करीब सात–आठ वर्षों से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रहीं श्रीमती सिंह ने इस दौरान कई जनहित के कार्य किए हैं। बोकारो थर्मल स्थित छाई प्वाइंट पर हुए हादसे में हाइवा चालक की मौत के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही, जो उस समय खासा चर्चा में रहा था। इसके अलावा भी वे लगातार सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं।
वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस की पीसीसी डेलीगेट तथा बोकारो जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। मीडिया से बातचीत में पम्मी सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है, इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी जिला अध्यक्ष चुनाव में उन्हें सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी ताकत से जुटेंगी।
हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है, लेकिन उनके अब तक के कार्य और संघर्ष उन्हें इस दौड़ में एक मजबूत व प्रबल दावेदार बनाते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
