• Thu. May 7th, 2026

अलकुसा उपर धौड़ा में जहरीले गैस का रिसाव जोरों पर प्रबंधन गहरी निद्रा में लीन

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2025
crescent ad

 

केंदुआ।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 के न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी अंतर्गत अलकुसा गोरखपुरी कैम्प उपर धौड़ा में हो रहे जहरीले गैस का रिसाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह जहरीले गैस केंदुआडीह कोलियरी के श्रमिक आवास हिन्दी भवन स्थित खेल मैदान की ओर तीव्र गति से बढ़ रही है यदि समय रहते इसकी रोकथाम नही की गई तो कोई अनहोनी सकती है

पर इसको लेकर प्रबंधन की गहरी नींद अबतक नही खुल रही है।जबकि सूत्रों के अनुसार इस अग्नि प्रभावित क्षेत्र में सन 1995 के दशक में डीजीएमएस के द्वारा बालू और पानी की भराई करने के सख्त निर्देश बीसीसीएल प्रबंधन को दिए गए थे।पर बालू भराई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही होकर रह गई जिससे जहरीले गैस आज बेकाबू हो रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *