
निरसा, 25 अगस्त: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले चापापुर कोलियरी के मजदूरों ने 8 सूत्री मांगों के समर्थन में कोलियरी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा।

मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन नेता अमित मुखर्जी ने कहा कि चापापुर कोलियरी से अन्य कोलियरियों में स्थानांतरित किए गए मजदूरों को वापस यहीं पदस्थापित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चापापुर ओसीपी से होने वाली ढुलाई में लगे हाईवा में तिरपाल नहीं लगाया जाता, जिससे प्रदूषण फैलता है।

इसके अलावा, हाईवा में खलासी भी नहीं रहते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रबंधन से इस पर कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती की मांग की।
अन्य मांगों में मजदूरों और धौड़ा के जर्जर आवासों की मरम्मत कराना, उनमें पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना और कोलियरी परिसर में स्थित अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना शामिल था।
प्रबंधन ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द ही विचार किया जाएगा। इस दौरान मिहीलाल सोरेन, पोरेश सोरेन, उपेंद्र महतो, बामापदो बाउरी, अनंत बाउरी, शैलेंद्र चौहान, काजल गोराई और विमल गोराई सहित कई मजदूर नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
