• Fri. Mar 6th, 2026

जोगिया पहाड़ के जंगल में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के बिहार झारखण्ड बॉर्डर के जोगिया पहाड़ के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव गल जाने से उससे बदबू आ रहा था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव काफी दिनों से पेड़ से लटका हुआ है। सुबह के समय कुछ लोग जंगल की तरफ जा रहे थे। उन्हें एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद टंडवा थाना पुलिस,एसएसबी काला पहाड़ टीम,हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा कार्यवाही की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है। मृतक ने काले रंग का पैंट और भूरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। मामले में टंडवा थानाध्यक्ष धन्जय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जोगिया पहाड़ के समीप जंगल में पेड़ पर रस्सी से एक युवक का शव लटका है। मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शव करीब 1 माह पुराना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो पुलिस को जरूर बताएं। थानाध्यक्ष ने बताया की घटना स्थल झारखण्ड में होने के कारण शव को हरिहरगंज थाना पुलिस अपने कब्जे ले गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *