
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा के राज्य नेता जितेंद्र तिवारी ने रविवार को नियामतपुर के जीटी रोड स्थित भाजपा के सेंट्रल कार्यालय में बैठक हुई। जहां उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम पंद्रह दिनों के अंदर कुल्टी में जल समस्या का हल नहीं करता हैं तो प्रत्येक वार्ड में सेमीनार होगा और आम जनता को लेकर वृहत्तर आंदोलन किया जायेग।

इस दौरान आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि निगम में मेरे कार्यकाल में कुल्टी के वाटर प्रोजेक्ट के लिए अमरूद योजना के तहत 225 करोड़ रुपए की परियोजना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पास की थी। एक फेज का कार्य समाप्त भी हो गया था और दूसरे फेज में कार्य आरंभ था। यह योजना भविष्य को देखते हुए 20 साल के लिए बनाई गई थी। कुल्टी के प्रत्येक घर पीने का पानी सप्लाई की योजना थी। कुल्टी में पीने के पानी की इतनी बड़ी समस्या थी कि बाहरी क्षेत्र के लोग अपनी बेटी की शादी कुल्टी में नहीं करना चाहते थे। जब कि वहां के नेता चुनाव के समय पानी की पाइपलाइन गिरा कर चुनाव जीत जाते थे। जब कि सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के क्वार्टर में लगभग 11 हजार लोग रहते हैं। उन्हे भी पीने का पानी नहीं मिल रहा हैं। वे अवैध हैं या वैध तरिका से रह रहे हैं। यह काम सेल का हैं। आसनसोल नगर निगम का दायित्व बनता हैं कि अपने नागरिकों के पेयजल मुहैय्या कराय। चूंकि वे निगम क्षेत्र के वोटर हैं।
आसनसोल नगर निगम हाउस कनेक्शन के नाम पर कुल्टी के लोगों से भेदभाव कर रहा हैं। आसनसोल में हाउस कनेक्शन का चार्ज 5 हजार रुपए हैं वहीं कुल्टी में 8 हजार रुपए लिया जा रहा हैं, जो अन्याय हैं। आसनसोल नगर निगम की हालत यह हो गई हैं कि भाजपा पार्षद तो दूर की बात रही टीएमसी के पार्षदों को भी नहीं पूछा जा रहा हैं। आसनसोल नगर निगम को ठेकेदारों के भरोसे छोड़ दिया गया हैं। पानी जैसी गंभीर समस्या को भी एमइडी के भरोसे छोड़ दिया गया हैं। अधिकारी धरतीपुत्र नहीं हैं। जिन्हे यहा की समस्या की चिंता हो। वे सरकारी नौकरी करते हैं आज यहा हैं, कल ओर कहीं रहेगे। इस समस्या को लेकर स्थानीय को लड़ना होगा। तभी समस्याओ का हल होगा।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद ललन मेहरा, पार्षद गौरव गुप्ता, जिला प्रर्वक्ता राजेश सिन्हा, अभिजीत आचार्या समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
