• Mon. Sep 29th, 2025

कुल्टी – जितेन्द्र तिवारी और ललन मेहरा घर-घर जाकर वितरण किया श्रीमद्भागवत गीता

Byadmin

Aug 23, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी ने कुल्टी के वार्ड नंबर 17 के भाजपा पार्षद ललन मेहरा के सहयोग से घर-घर जाकर श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया।

इस दौरान पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भारत को विष्व गुरू बनना हैं तो भागवत गीता का श्रवण सब को करना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता एक पुस्तक हीं नहीं, बल्कि ज्ञान का समंदर हैं। जिसमे हर सवालों का जवाब हैं। श्रीमद्भागवत गीता में आप को क्या खाना हैं। कैसे रहना हैं। शब्दों का कैसे उच्चारण करना हैं। किन शब्दों का कब उच्चारण करना हैं। सभी ज्ञानवर्धक बाते बताई गई हैं। श्रीमद्भागवत गीता जीवन का सार हैं। दुनियाभर के कइ देश में गीता पढ़ाई जाती हैं। अमेरिका और लदंन में तो वहा के राष्ट्रपति गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। जिससे अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह धार्मिक पुस्तक कितनी महान हैं। प्रधान मंत्री के सपने का पूरा करना सभी देशभक्तों का कार्य हैं और यह एकजुटता से ही संभव हैं।

कार्यक्रम के भाजपा पार्षद ललन मेहरा ने पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को बैंड बाजा के साथ स्वागत करते हुए दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। जहा भाजपा के जिला प्रर्वक्ता राजेश सिन्हा, पार्षद गौरव गुप्ता, दीपक झा, बबलू साव, मदन गुप्ता, राजू गोराई, सुदमा ओझा, प्रदीप सिंह, नंदन श्रीवास्तव, मुकेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *