• Fri. Feb 27th, 2026

चांडिल में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, दलमा के हाथियों के लिए खतरा

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2025

 

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल के मौजा पूड़ीसीली में भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। यह जमीन दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से सटी हुई है और हाथियों का विचरण क्षेत्र है, जिससे वन्य जीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह ने इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ सरकारी बोर्ड लगा है कि यह जमीन सरकारी है और इसपर कब्जा करना दंडनीय अपराध है, वहीं दूसरी ओर भू-माफिया खुलेआम टीना शेड लगाकर जमीन घेर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की चुप्पी मिलीभगत की ओर इशारा करती है।

हाथियों के आवास पर खतरा

यह क्षेत्र दलमा गज परियोजना का हिस्सा है और हाथियों के झुंड के लिए महत्वपूर्ण है। इस तरह के अतिक्रमण से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास खतरे में पड़ गया है, जिसके कारण हाथी इस क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले वन विभाग और प्रशासन की मौजूदगी में इस जमीन का सीमांकन किया गया था। सड़क किनारे की जमीन पर “आशियाना प्रकृति” नाम का एक फ्लैट निर्माण प्रोजेक्ट चल रहा है, लेकिन उसके ठीक पीछे की सरकारी और वन विभाग की भूमि पर अब भू-माफिया सक्रिय हो गए हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए और अवैध कब्जों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *