
केरेडारी/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के ग्राम गर्री खुर्द में वज्रपात (बिजली गिरने) की घटना में एक 60 वर्षीय महिला कुंती देवी (पति नागो राणा) बाल-बाल बच गईं। यह घटना उस समय हुई, जब वह अपने खेत में थीं और अचानक मौसम खराब हो गया। बिजली गिरने की चिंगारी से वह घायल हो गईं।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत समिति के भावी उम्मीदवार जागेश्वर कुमार को दी। सूचना मिलते ही जागेश्वर कुमार ने तत्काल केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से बात की और 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस बुलवाया। महिला को तुरंत बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जागेश्वर कुमार ने बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार और आशीष कुमार से बात करके पूरी जानकारी दी, जिसके बाद डॉक्टरों ने कुंती देवी का बेहतर इलाज शुरू किया। कुछ ही घंटों में उनकी हालत में सुधार आ गया और उन्हें शाम 7 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
शाम को हजारीबाग से लौटते समय जागेश्वर कुमार महिला और उनके परिजनों से मिलने बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। परिजनों ने जागेश्वर कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मदद और फोन कॉल के कारण ही महिला का बेहतर इलाज हो सका। महिला ने भी जागेश्वर कुमार को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पुषण राणा, नागो राणा और मंजू देवी भी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
