
बलियापुर: आसनबनी मौज में जमीन अधिग्रहण करने के बाद आए अधिकारी को मंगलवार ग्रामीण का विरोध का सामना करना पड़ा। सेल अधिकारी का कहना है कि मिश्रा जी नामक किसान के जिसकी मुआवजा भुगतान की गई थी। जमीन की मापी कर रहे थे ।ग्रामीणों को सूचना मिलते ही ग्रामीण इसका विरोध करने लगे। सेल अधिकारी ग्रामीणों के विरुद्ध के आगे मापी बंद करना पड़ा। सेल अधिकारी ने इसकी सूचना बलियापुर थाना में दी। ग्रामीण किसानों ने भी बलियापुर थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी। सेल प्रबंधन का कहना है कि जमीन की मुआवजा भुगतान किया जमीन की मापी कर रहे थे। ग्रामीण पहुंचकर मापी का विरोध करने लगा।

बलियापुर पुलिस ने बाइक बरामद किया


बलियापुर – पहाड़पुर पहाड़ी पर झाड़ी में छिपा कर रखा एक पल्सर बाइक पुलिस ने मंगलवार की शाम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जानवर चरा रहे ग्रामीणों की नजर पहाड़ी पर झाड़ी में छिपा कर रखे ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंसस दिवाकर महतो व मुक्तेश्वर महतो को दी। सूचना पाकर मुखिया श्री महतो एवं अन्य लोग पहाड़ी पर पहुंचे और झाड़ी में छिपा उक्त पल्सर बाइक की जानकारी ली। मुखिया श्री महतो ने इसकी सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को जप्त कर थाना ले गई है। संभवत अज्ञात चोरों ने उक्त बाइक को चोरी कर पहाड़ी के पास झाड़ी में छुपा रखा था। बाइक का नंबर प्लेट गायब था। पुलिस बरामद बाइक के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है.
बीबीएम कॉलेज में कक्षा शुरू
बलियापुर – बीबीएम कॉलेज बलियापुर में मंगलवार से नए सत्र 2025-2029 सेमेस्टर वन की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो एवं अन्य प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं के साथ परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य डॉक्टर श्री महतो ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपनी कक्षाओं में अनुशासित ढंग से नियमित उपस्थिति दर्ज कराने को कहा। मौके पर कॉलेज के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
बलियापुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ईस्ट केंपस में जॉब के लिए छात्रों का सिलेक्शन
बलियापुरः बलियापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ईस्ट केंपस में मंगलवार को गुजरात की सुजुकी मोटर्स ने कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें 350 छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। 175 छात्र-छात्राओं का जब के लिए सलेक्शन हुआ चयनित अभ्यर्थियों को जॉब के लिए गुजरात भेजा जाएगा। इनमें फीटर, इलेक्ट्रिशियन , डीजल मैकेनिक, वेलडर आदि विभाग के विद्यार्थी शामिल हैं। दूसरी ओर नये सत्र शुभारंभ किया गया जिसमें चार सौ छात्र छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसके सिंह,जीएम टीकाकार, चैयरमेन प्रोफेसर ए आर अंसारी, जीएम संजय तिवारी,एस बनर्जी,विभाष मिश्रा,उदय कुलकर्णी, बाबूलाल सिंह, अजीत मंडल, सुजुकी मोटर्स कंपनी के एचआर प्रियांक चौहान, प्रशांत गिरी, महेश राठोर, इंस्टीट्यूट के निदेशक अब्दुल सत्तार, संयुक्त निदेशक अब्दुल जब्बार, मो कुर्बान अंसारी, प्राचार्य सदाकत हुसैन, उप प्राचार्य, मो इस्लाम अंसारी, टेक्निकल एडवाइजर गोकुल चन्द्र देवनाथ सभी अनुदेशक मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
