
बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित राजा बाजार उर्दू मजिलिस में कांग्रेस बेरमो प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक रखा गया। जिसकी अध्यक्षता रईस आलम ने किया। वहीं बैठक में पंचायत कमेटी का गठन करने का कार्य किया गया। साथ बैठक में कांग्रेस बेरमो प्रखंड सचिव शकील अहमद, बेरमो प्रखंड महासचिव हसीब अहमद, बेरमो प्रखंड सचिव तइब अंसारी, बेरमो प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष वाजिद हुसैन, बोकारो जिला सचिव मोहम्मद मुदसत्खर हुसैन, बोकारो जिला सचिव करीम अंसारी, फुसरो वार्ड अध्यक्ष अरशद खान, इत्यादि लोगों की मौजूदगी में कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव सचिन इत्यादि का चुना किया गया। रईस आलम ने कहा कि हर जिले में संगठन को मजबूत किया जाए साथ ही साथ यह संदेश दिया जाए की जितनी हमारी भागीदारी उतनी हमारी हिस्सेदारी भी चाहिए जो हम अल्पसंख्यक को नहीं मिल रहा है। जिसके चलते हर पंचायत से लेकर हर प्रखंड जिला में कमेटी बनाने के बाद प्रदेश में हम इसका मांग करेंगे। कि हमारी जितनी भागीदारी उतनी हमारी हिस्सेदारी की हम मांग करेंगे। हम लोगों को हमारा अधिकार नहीं मिल रहा है अल्पसंख्यक का काम नहीं हो पा रहा है। आपको बता दे की स्कूल में उर्दू की टीचर नहीं है बहुत सारे स्कूल में जो कोटा है उसे भी पूरा नहीं किया जा रहा है। जिन बच्चों के पिता नहीं है उनको 4 हजार जो प्रावधान है सरकार की तरफ से मिलने का उसे दिलाने का भी प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे विधायक जय मंगल सिंह भी चाहते हैं
कि संगठन बने और अधिकार मिले हमारे संगठन का काम लोगों की परेशानी को दूर करना है।जिनका काम नहीं हो रहा है उनका उनका अधिकार दिलाना उनका काम करवाना यही संगठन का उद्देश्य है। वही करीम अंसारी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष मंजूर साहब का निर्देश है कि जितने भी बोकारो थर्मल में पंचायत हैं जितना ज्यादा हो सके कमेटी का निर्माण करें। अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार करें। कमेटी का काम है लोगों को जगाना ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना इसके लिए हम लोग इस रास्ते पर चलकर काम कर रहे हैं।
वहीं सर्वसहमति से बेरमो अल्पसंख्यक प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर एफ पंचायत का चुना किया गया। जिसमें पंचायत अध्यक्ष मंजर इमाम, पंचायत उपाध्यक्ष बबली अंसारी, महासचिव नफीस आलम, पंचायत सचिव अंमुल्ला हुसैन, कोषाध्यक्ष शमशेर अंसारी, संगठन सचिव नूर मोहमद, कार्यकारी अध्यक्ष शहीद रजा सहित अन्य 14 सदस्यों को चुनाव किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
