• Wed. Feb 25th, 2026

बड़कागांव विधानसभा स्तरीय सांसद कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

admin's avatar

Byadmin

Aug 17, 2025

 

बड़कागांव। हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के निर्देशन में लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह नेतृत्व में बड़कागांव विधानसभा स्तरीय सांसद कार्यालय का पूजन सह समारोह का आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ अवसर पर

बड़कागांव टैक्सी स्टैंड के निकट पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह अविभावक ब्रजकिशोर जासवाल के बड़कागांव स्थित आवास में फीता काटकर व नारियल फोड़कर बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,समेत कई अतिथियों द्वारा किया गया ।

पूजन समारोह में विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव पति पत्नी विधिवत पूजार्चना की।

पूजा अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्य उक्त कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी।

मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, बड़कागांव मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, महतो, मनीष पांडे ,सुमन गिरी, मोहन साव, विजय यादव, इंद्र भूषण कुमार, शिव शंकर कुमार, अवध किशोर कुमार ,सत्यजीत अलंकार ,उदय कुमार ,मुकेश साहू, आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *