• Mon. Feb 23rd, 2026

सुकुल खपिया में हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 5 लोग को किया गिरफ्तार, विरोध में सैकड़ो ग्रामीण ने किया थाना का घेराव।

admin's avatar

Byadmin

Aug 14, 2025

 

बड़कागांव।  एनटीपीसी बादम कोल ब्लॉक के लिए मुआवजा शिविर में झड़प के बाद बड़कागांव पुलिस द्वारा बीती रात 5 लोगों को गिरफ्तारी की विरोध में अहले सुबह से ही बड़कागांव थाना का घेराव किया गया। साथ ही साथ मुख्य चौक, थाना रोड को दिनभर जाम कर दिया गया।

ग्रामीणों की मांग थी कि गिरफ्तार पांच लोगों को छोड़ा जाए। लेकिन पुलिस ने कहा कि जिन्हें गिरफ्तार किया गया है किसी भी हालत में उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। लेकिन उक्त मामले में 15 दिनों तक किसी की गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की जाएगी। तत्पश्चात लगभग 4:00 बजे ग्रामीणों की भीड़ हटी एवं जाम छूटा। ज्ञात हो कि एनटीपीसी बादम कोल ब्लॉक के मौजा अम्बाजीत के लिए 12 अगस्त को बड़कागांव अंचल कार्यालय परिसर में जिला भू अर्जन कार्यालय के पत्र के आलोक में मुआवजा भुगतान शिविर का आयोजन का तिथि निर्धारित थी।.

ग्रामीण अंचल कार्यालय जब पहुंचे तो पता चला कि प्रशासनिक पदाधिकारी एवं एनटीपीसी के अधिकारी स्थल को बदलाव करते हुए महुगाई कला पंचायत सचिवालय में शिविर आयोजित की जा रही है। अंचल कार्यालय परिसर से पूरा भीड़ पंचायत सचिवालय पहुंचे और वहां ग्रामीण एवं पुलिस तथा एनटीपीसी पदाधिकारी के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एनटीपीसी के महाप्रबंधक, बड़कागांव अंचलाधिकारी सहित दर्जनों लोग घायल हुए थे तथा दो दर्जन से अधिक कंपनी तथा प्रशासनिक वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया था।

इस घटना में बड़कागांव थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज की गई है। एनटीपीसी अधिकारी के बयान पर कांड संख्या 207/25 के तहत 94 नामजद एवं 400 से 500 अज्ञात लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। जबकि कांड संख्या 208/25 के तहत 95 नामजद एवं 400 से 500 अज्ञात लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। इसी दर्ज कांड के तहत बीती रात बड़कागांव पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बादम गांव से दामोदर साव,विकी गुप्ता एवं सनी गुप्ता दोनों भाई तथा हरली गांव से देवनारायण महतो तथा टिकेश्वर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इसी के विरोध में आज बड़कागांव थाना को घेराव किया गया एवं पूरे बड़कागांव बंदी की गई। इस बंदी से दिनभर आवागमन बाधित रहा। गिरफ्तार लोगों के परिवारों का आरोप है कि पुलिस ने आधी रात घर में घुसकर महिलाओं के साथ बुरी तरह मारपीट की है। जबकि गिरफ्तारी के समय एक भी महिला पुलिस नहीं थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *