• Wed. Oct 1st, 2025

बलियापुर की खबरे/सीआरपीएफ के जवानों ने निकाली बाइक रैली 

Byadmin

Aug 12, 2025

 

बलियापुर: सीआरपीएफ 154 वाहिनी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रधानखंता, मोहनपुर, पांडेयडीह, सिंदूरपुर बलियापुर चौक होते हुए बलियापुर थाना पहुंचा। रैली का नेतृत्व कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह रैली 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में एक अभियान के तहत आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नागरिकों में देश भक्ति व राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करना है। सीआरपीएफ ने हमेशा देश की सुरक्षा ओर एकता में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन करती रही हैं। इस दौरान नागरिकों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। रैली में कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद, उप कमांडेंट अमित कुमार झा, भास्कर भट्टाचार्य, सुबेदार मेजर एमएम उपाध्याय व स्थानीय पुलिस शामिल रहे।

दुधिया व कोनारटांड़ में मिट्टी के घर गिरे

बलियापुर: दुधिया पंचायत के आदिवासी टोला में संतोष मरांडी का एकमात्र मिट्टी का घर बारिश में ढहने  से घर से बेघर हो गया। खबर मिलते ही पंचायत के मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली, उप मुखिया पति अख्तर अंसारी समेत गांव के लोग पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना बीडीओ व सीओ को दिया। मुखिया व उप मुखिया पति द्वारा तिरपाल का व्यवस्था कराया। परिवार के लोग घर में सोये हुए थे। अचानक आधी रात को बांस खंभे की आवाज सुन परिजन दौड़कर बाहर निकल गए। घर में रखे बर्तन समेत अन्य समान क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरी ओर कोनारटांड़ गांव में दीपक महतो का कच्चा घर बारिश के कारण गिर गया। घर के सदस्य बाल बाल बच गए। पंसस दिवाकर महतो कोनारटांड़ गांव पहुंचे पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की। बलियापुर सीओ मुरारी नायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों को अंबेडकर आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

 

बलियापुर: आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र ढांगी में मंगलवार को ब्यूटी पार्लर मेनेजमेंट का प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। जिसमें 34 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। निदेशक अभिनाश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया। आयोजित कार्यक्रम में संकाय सदस्य विरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र स्वरोजगार की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। यहां युवक युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर संकाय सदस्य उमाशंकर गुप्ता, अवध कुमार सिंह, किशोर कुमार महतो, राजकुमार महतो आदि मौजूद थे।

हीरक रोड में महिन्द्रा कार पलटी,दो युवक चोटिल 

बलियापुर – हीरक रोड  आमझर स्थित रेल अंडर ब्रिज के पास सोमवार आधी रात को सफेद रंग की एक महिंद्रा कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। संयोग ही रहा की कार का ड्राइवर एवं उसके साथ कार में बैठा एक व्यक्ति बाल बाल बच गया। दोनों को हल्की चोटे बताई जाती है। उक्त कार धनबाद की ओर से तेज गति से बलियापुर की ओर आ रही थी, कि आमझर स्थित रेल अंडर ब्रिज के पास उक्त घटना घटी। बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर थाना ले आई है।

कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

बलियापुर: कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरूजी ने झारखंडियों के हक अधिकार के लिए आंदोलन किया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जिला महासचिव संतोष मोदक, मो कुर्बान अंसारी, मो नुरूद्दीन, राजू बाउरी, नईम अंसारी, मो लुकमान, संतोष रवानी, दिनेश सरखेल, केदारनाथ मोदक, उमाकांत रजक, निजामुद्दीन अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी,केदार मोदक, उमेश भुईंया, निजामुद्दीन अंसारी,राजू बाउरी, अनवर शेख,जाकीर खान, जान मोहम्मद, अब्दुल रहीम, उमाशंकर आदि मौजूद थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *