• Sun. Feb 15th, 2026

फिट इंडिया के तहत सीआइएसएफ के द्वारा साइकिल रैली निकाला गया 

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2025

 

बोकारो थर्मल स्थित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीटीपीएस बोकारो में “फिट इंडिया” अभियान के अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व इकाई प्रभारी उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई. ने किया।

इस रैली का उद्देश्य था कि सीआइएसएफ बल के जवानों में शारीरिक सक्रियता को प्रोत्साहित करना तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट दिव्यांश भारद्वाज, निरीक्षक फायर एके शर्मा, निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रशून, उपनिरीक्षक संजय चौधरी, एएसआई रोहितास कुमार, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह एवं रवींद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सीआइएसएफ बल सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

रैली में जहां सीआइएसएफ बल के भीतर अनुशासन और फिटनेस की भावना को सुदृढ़ किया। वहीं आम लोगों के बीच भी फिट रहने के महत्व को उजागर किया। उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई. ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल जवानों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधिया सीआईएसएफ बल को और अधिक प्रेरणा देंगी तथा समाज में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की भावना को प्रोत्साहित करेंगी। यह रैली “फिट इंडिया” अभियान के अंतर्गत सीआईएसएफ बीटीपीएस बोकारो की एक अनुकरणीय पहल रही। जो यह दर्शाती है कि अनुशासन, समर्पण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से किसी भी संगठन द्वारा समाज में सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *