
बड़कागांव: हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा प्रायोजित “सांसद तीर्थ दर्शन” कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस योजना के तहत संसदीय क्षेत्र के गरीब और असहाय वृद्धों को चार धाम यात्रा पर भेजा जाएगा। बुधवार को बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत भवन में पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी ने किया।

‘चरण पखार कर दी जाएगी सम्मानपूर्वक विदाई’

हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा चरण पखार कर और आशीर्वाद लेकर सम्मानपूर्वक चार धाम यात्रा के लिए विदाई दी जाएगी। इसे लेकर सांसद प्रतिनिधियों के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यक्रम के संदर्भ में पूर्व मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अगस्त को उरीमारी मंडल के तलसवार पंचायत से तीर्थ दर्शन के लिए बस रवाना की जाएगी।
‘भव्यता पूर्वक होगा कार्यक्रम’, 65 अभिभावकों का होगा स्वागत
बड़कागांव विधानसभा प्रतिनिधि पूनम साहू ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सांसद तीर्थ दर्शन के लिए प्रायोजित यह कार्यक्रम भव्य होगा। वहीं, उरीमारी मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो ने बताया कि बड़कागांव और उरीमारी मंडल अध्यक्षों के सहयोग से तीर्थयात्रियों को लेकर पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानपूर्वक चार धाम यात्रा के लिए विदाई की जाएगी।
उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने जानकारी दी कि सांसद तीर्थ दर्शन के लिए चयनित 65 अभिभावकों का विश्रामपुर चौक, सांढ़ चौक और बड़कागांव चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा।
बड़कागांव मंडल सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बड़कागांव के धार्मिक स्थलों के दर्शन के उपरांत तीर्थयात्रियों को शुद्ध अल्पाहार की व्यवस्था के बाद बड़कागांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर से विधिवत तीर्थ दर्शन के लिए विदाई दी जाएगी।
तीर्थयात्रियों को फल, पानी और भगवा वस्त्र दिए जाएंगे
सांढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा के वरिष्ठ नेता भीखन महतो ने कहा कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा प्रायोजित सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को अन्य जगहों के मुकाबले बड़ी भव्यता पूर्वक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक तीर्थयात्री को फल, पानी और भगवा वस्त्र देकर प्रस्थान कराया जाएगा।
इस अवसर पर हजारीबाग भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, बड़कागांव मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, उरीमारी मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता जुगनू सिंह, पूर्व मुखिया भीखन महतो, सुमन गिरी, बढ़न उर्फ जागेश्वर तुरी, विजय यादव, कुलेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
