• Sun. Feb 15th, 2026

मधुबनी में CM नीतीश के आगमन से पहले RJD नेत्री प्रिया राज हिरासत में

admin's avatar

Byadmin

Jul 26, 2025

 

 

 

मधुबनी, 26 जुलाई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधुबनी दौरे से ठीक एक दिन पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता प्रिया राज को मधुबनी पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है. मनोहरपुर गांव की निवासी प्रिया राज की हिरासत की खबर तेजी से फैलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में स्थानीय थाने पहुंचने लगे, जिसके बाद प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

 

प्रिया राज को हिरासत में लेने का कारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनके प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को बताया जा रहा है. प्रिया राज ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से यह जानकारी साझा की थी कि वह मुख्यमंत्री के आगमन पर पीने के पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने वाली थीं. इसी सूचना के आधार पर मधुबनी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के पिछले महिला संवाद कार्यक्रम से एक दिन पहले भी प्रिया राज को इसी तरह हिरासत में लिया गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *