• Mon. Feb 16th, 2026

एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं नगर निकाय चुनाव समिक्षा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 21, 2025

 

 

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कार्मल स्कूल चौक स्थित पैराडाइज बैक्वेट हाॅल में सोमवार को संगठन सृजन 2025 के तहत पहला सत्र में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा दुसरे सत्र में नगर निकाय चुनाव समिक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । इसमें उत्तरी छोटानागपुर के हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड व नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री तथा कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए । आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की । संगठन को मजबूत करने की दिशा में राजनीतिक प्रशिक्षण देते हुए मुख्य अतिथि उप प्रभारी डाॅ.सिरीवेला प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की विचार धारा जन-जन तक पहुंचाना एंव आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना है । उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नही बल्कि कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है । कांग्रेस का लक्ष्य हर गांव हर टोला और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है । विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की धरती पर पुनर्जागरण का दौर शुरू हो चुका है । हम केवल संगठन खड़ा नही कर रहें है बल्कि हम उम्मीद और बदलाव के नीव रख रहें हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता को नेतृत्व करने की क्षमता से लेस किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में बूथ से लेकर विधानमंडल तक फिर से खड़ी हो सके । पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि ये अभियान मात्र एक संगठनात्मक प्रक्रिया नही बल्कि कांग्रेस की जड़ों को गांव, पंचायत और हर घर तक मजबूती का एक संकल्प है । कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, और उनहे संगठित कर अनुशासित कर और सशक्त कर हम एक मजबूत विकल्प दे सकते हैं । पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि आज देश की राजनीति में लोकतांत्रिक मुल्यों को जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, एसे समय में कांग्रेस की भूमिका और जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है । पार्टी के कार्यकर्ता प्रेरणा से नही बल्कि प्रशिक्षित रननीति को आगे बढ़ाना है । मौके पर प्रखंड पर्यवेक्षक प्रखंड अध्यक्ष मीडिया अध्यक्ष निसार खान ,महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, दिगम्बर प्रसाद मेहता ,नौशाद आलम, अवधेश कुमार सिंह उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *