• Mon. Feb 16th, 2026

श्रावणी मेला समिति ने खैरातरी के ग्रामीण पर अवैध चंदा वसूली एवं मेला में मारपीट करने की जताई आशंका, लगाई गुहार।

admin's avatar

Byadmin

Jul 21, 2025

 

बड़कागांव। बड़कागांव बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति करणपुरा क्षेत्र बड़कागांव का द्वंद बुढ़वा महादेव विकास समिति कांडतरी के बाद अब खैरातरी के ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति सह श्रावणी मेला समिति कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव द्वारा बड़कागांव थाना प्रभारी के नाम एक आवेदन देते हुए खैरातरी के ग्रामीण पर बुढ़वा महादेव महुदी पहाड़ मंदिर प्रांगण में श्रावणी मेला मे अशांति फैलाने की आशंका सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति वर्षों से मंदिर प्रांगण में विकास योजनाएं जैसे यज्ञ मंडप, मंदिर परिषद शुद्धिकरण, शिवरात्रि में शिव बारात, श्रावणी मेला का आयोजन करता आ रहा है। लेकिन इस वर्ष खैरातरी का कुछ उपद्रवी सावन के पहले ही लाइट साउंड लगाकर मनोहर प्रसाद सिंहा, बालेश्वर महतो एवं सरजू महतो द्वारा अवैध चंदा के नाम पर वसूली शुरू कर दिया गया है।

जबकि श्रावणी मेला के लिए बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति के नेतृत्व में श्रावणी मेला समिति कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव हुलास प्रसाद दांगी कोषाध्यक्ष राम चरित्र प्रसाद दांगी सहित कई लोग संरक्षक एवं सदस्य हैं। उक्त उपद्रवियों द्वारा अवैध चंदा वसूली पर समिति खासे नाराज है। साथ ही साथ खैरातरी के कथा कथित उक्त व्यक्तियों द्वारा श्रावणी मेला में अशांति फैलाते हुए मारपीट करने की प्रबल संभावना है। इस प्रबल संभावना को देखते हुए उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। आवेदन का प्रतिलिपि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रेंजर एवं चिकित्सा प्रभारी बड़कागांव को दी गई है। इस संबंध में बुढ़वा महादेव महुदी पहाड़ हनुमान मंदिर एवं गेट निर्माण समिति खैरातरी के अध्यक्ष मनोहर सिंहा, सचिव कामेश्वर महतो एवं कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो ने कहा है कि हम लोग 2008 से मंदिर प्रांगण में श्रावणी मेला का आयोजन गांव के चंदा के सहयोग करते आ रहे हैं।

मंदिर के प्रांगण में दान पेटी रखा हुआ है जिसमें जिनको सहयोग देना होता है वह स्वेच्छा से देते हैं। क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई चंदा चिट्ठा हम लोग नहीं करते हैं। इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण से लेकर द्वारपाल होते हुए हथिया पत्थर तक लाइटिंग की व्यवस्था हम लोग द्वारा किया गया। इसमें खैरातरी के नवयुवक संघ ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।लोगों द्वारा जो आरोप लगाया गया है वह निराधार है। वे लोग अपने बैनर तले हम लोग को करने बोल रहे थे। हम लोग के समिति निर्माण पर वे लोगों का आपत्ति है। बरसों से वे लोगों का चंदा चिट्ठा का मुख्य धंधा है। उक्त स्थल को उन लोगों द्वारा विवादित बनाकर विभिन्न कंपनियों से चंदा वसूली का मुख्य जरिया बन गया है।

आरोप लगाने वाले सिर्फ अपना बैनर तले मंदिर को एकाधिकार जमाना चाहते हैं। यही कारण है कि कांडतरी गांव के साथ भी वे लोग का विवाद चला आ रहा है। इन्हीं लोग के विवाद के कारण पिछले शिवरात्रि में शिव बारात नहीं निकला। शासन प्रशासन से लेकर क्षेत्र के लोग भी जानते हैं कि वहां समय-समय पर विवाद कौन उत्पन्न करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *