
बलियापुर मंगलवार को प्रोजेक्ट हाई स्कूल सीतापुर में कक्षा 10 के रेल टेस्ट परिणाम घोषित किया गया परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया है पहला स्थान 10 बीके नितेश कुमार महतो 120 में 104 अंक हासिल किया दूसरे स्थान पर कुमारी रेणुका बाउरी 99 अंक प्राप्त किया दूसरे स्थान पर रही तीसरे स्थान के लिए आयुष कुमार महतो ने 94 अंक प्राप्त किया वहीं विद्यालय के प्रधान अध्यापक प्रभारी सी एस सिंह ने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी यह सफलता उनके कठिन परिश्रम अनुशासन का परिणाम है सभी छात्रों से आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने की प्रेरणा दी

बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह एसडीएम रैंक में प्रोन्नत होने पर दी बधाई


बलियापुर : सीओ प्रवीण कुमार सिंह के एसडीएम रैंक में प्रोन्नत होने पर बलियापुर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देने के लिए मंगलवार को अंचल कार्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष बलियापुर पहुंचे। अधिसूचना कार्मिक विभाग झारखंड सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। उन्हें अंचल अधिकारी के पद को एसडीएम रैंक में अपग्रेड करते हुए उनकी पदस्थापन अंचल अधिकारी बलियापुर सह एसडीएम बलियापुर के रूप में की गई है। मालूम हो कि अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित होने के पूर्व वे झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। वे बालूमाथ प्रखंड के कमर गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय , सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालूमाथ, राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय बालूमाथ से हुई जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अर्थशास्त्र (प्रतिष्ठा) से स्नातक हैं। बलियापुर में अंचल अधिकारी के पद पर रहते हुए कम ही समय में अपने सामाजिक गतिविधि के कारण वे काफी चर्चित एवं लोकप्रिय भी हुए। उनके पिता सुरेश सिंह अपने समय में बालूमाथ प्रखंड के जाने-माने फुटबॉलर रहे हैं।
कुड़माली विषय में स्नातकोत्तर एवं बीएड की पढ़ाई चालू कराने की मांग को ले बलियापुर से निकला पद यात्रा

बलियापुर: कुड़माली विषय स्नातकोत्तर एवं बीएड में पढ़ाई चालू करने की मांग को ले मंगलवार को दिवाकर महतो के नेतृत्व में कुड़माली छात्र संगठन ने झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल से बीबीएमकेयू धनबाद तक पदयात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में कुड़माली छात्र व छात्राएं शामिल थी। इसके पूर्व विनोद बाबू के समाधि पर माल्यार्पण करने के बाद बलियापुर चौक, भिखराजपुर, करमाटांड़ होते हुए बीबीएमकेयू धनबाद पहुंचा। तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सीनेट सदस्यगण को सौंपा। इनमें विश्वविद्यालय में कुड़माली विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने। अंगीभुत महाविद्यालयों में कुड़माली विषय की पढ़ाई शुरू करने, कुड़माली विषय को बीएड में शामिल करने, कुड़माली विषय को अनिवार्य विषय में रखने आदि मांगें शामिल हैं। कार्यक्रम में मौजूद डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि कुड़माली छात्र संगठन द्वारा किए जा रहे मांग जायज है। मामले को ले वे महामहिम राज्यपाल व बीबीएमकेयू से मांग किया कि कुड़माली भाषा को पीजी, बीएड में पढ़ाई सुनिश्चित करने, आगामी मानसून सत्र में मामले को सदन में उठाया जाएगा। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, पंसस दिवाकर महतो, सोनू महतो, दिनेश महतो, रोहित महतो, मुकेश महतो, सचिन महतो, फुलचंद महतो, बलबीर महतो, करण महतो, प्रदीप महतो, दिनेश महतो, मनू कटियार, दशरथ महतो आदि मौजूद थे। सभी छात्र छात्राओं के नारे लिखे तख्तियां थीं।
बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने 30 अप्रैल को कुलपति को आवेदन देकर बीएड व स्नातकोत्तर में क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू की मांग को ले कुलपति को आवेदन दिया था। आवेदन में बीबीएमकेयू के अंतर्गत धनबाद ओर बोकारो जिला आता है। जिसमें छात्र छात्राओं में अपने क्षेत्रीय भाषा में पढ़ने की रूचि होती है। इसके कारण स्नातक के बाद उच्चतर शिक्षा के उनके पास बाहर जाने का अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बीच में ही छुट जाती है। उन्होंने छात्रहित में स्नातकोत्तर एवं बीएड में क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई बीबीएमकेयू में शुरू कराने की मांग किया। दूसरी ओर बीबीएमकेयू के कुलपति ने निदेशक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रांची को पत्र लिखा। जिसमें विधायक चन्द्रदेव महतो के पत्र को संज्ञान में लिया गया है।
झारखंड पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता

बलियापुर : झारखंड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ग्रीन डे पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्री प्राइमरी के बच्चों के बीच आयोजित हैंड पेंटिंग थंब पेंटिंग तथा पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने पर चढ़कर भाग लिया। बच्चों को पौधारोपण के महत्व पर बताया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका सुमन महतो, सुचित्रा गोराई, पूजा दास, गार्गी बनर्जी आदि थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
