
बड़कागांव।हजारीबाग उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह बड़कागांव प्रखंड वरिय पदाधिकारी निर्भय कुमार अपने टीम के साथ बड़कागांव प्रखंड का दौरा किया।

सबसे पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना करके वस्तु स्थिति से अवगत हुयें, और मरीजों से इलाज संबंधित जानकारी ली। आईसीडीएस हेल्थ स्कूल का भी दौरा किया।

इसके बाद सांढ विद्यालय का निरीक्षण किया तथा मध्यान भोजन खाकर मध्यान भोजन का गुणवत्ता जांच कर बच्चों से भी शिक्षा संबंधित व मिड डे मील के बारे में भी जानकारी प्राप्त कियें। इसके बाद बड़कागांव प्रखंड ब्लॉक सह अंचल कार्यालय के सभागार भवन में कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा सभी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की उसके बाद कर्मचारियों को सभी बिंदुओं पर डिक्टेशन दिया गया।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह बड़कागांव वरिय पदाधिकारी निर्भय कुमार ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड का विजिट होगा और सभी विभागों का मूल्यांकन करेंगे, ताकि आम लोगों को सहूलियत हो और सरकार की क्रियान्वित योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक में मुख्य रूप से बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल,एम ओ भास्कर राज, सीआई नवल किशोर प्रसाद, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान,आवास को ऑर्डिनेटर विकास कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार, आनंद कुमार के अलावे अन्य ब्लॉक कर्मी शामिल थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
