
दारू प्रखंड अंतर्गत ईरगा पंचायत में ऊर्तकृत मध्य विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापिका विद्यावती कुमारी के स्थानांतरण के बाद समस्त ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से समारोह पूर्वक विदाई दी गई। साथ हीं नव पदास्थापित प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिन्हा को सम्मान किया गया। इस कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में ईरगा पंचायत मुखिया अनीता देवी रही। समारोह की अध्यक्षता व संचालन जयनारायण दास के द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार के साथ हीं बच्चों की आंखों में आंसू भर आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विदाई या जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है। सरकारी सेवा में आने वालों की स्थानान्तरण अनिवार्य है। । वहीं इनके मधुर स्वभाव, सरलता और कर्मठता की चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों के साथ इसका लगाव प्रभावित करता था। हमेशा छात्रों से घुल-मिलकर शिक्षादान करते थे। सभी ने उपहार भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। विदाई ले रहे प्रधानाध्यापिका विद्यावती कुमारी ने सभी शिक्षकों के प्रति विद्यालय के शैक्षणिक कार्य सहित अन्य विद्यालय के कार्यों में पूरे मनोयोग से सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आजीवन हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। मौके पर मौजूद रहे मनोज कुमार सिन्हा, जयनारायण कुमार दस, सुषमा कुमारी, मंजू कुमारी, कन्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार एवं पूरे बच्चे। गांव के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
