• Tue. Apr 7th, 2026

डीसी बलियापुर पहुंचे, तकनीकी विश्वविद्यालय को ले जमीन का जायजा लिया 

admin's avatar

Byadmin

Jul 13, 2025
crescent ad

 

बलियापुर: डीसी आदित्य रंजन रविवार को बीबीएम इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरकारी पुस्तकालय बनाने की बातें कही। कहा कि इससे बच्चों का पठन-पाठन का लाभ ले सकेंगे। साथ ही शौचालय निर्माण, केनटीन व कालेज परिसर में सड़क निर्माण, सेड निर्माण करने की बातें कही। इसके बाद वे पलानी सबई गाढ़ा में तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने को ले जमीन का जायजा लिया।

साथ ही इसके बगल में महिला महाविद्यालय बनाने की भी बातें कही। डीसी आदित्य रंजन बेलगड़िया टाउनशिप पहुंचे। आरएसपी कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय व दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कालोनी वासियों ने बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान करने की बातें कही।

मौके पर सीआई नेहा सिंह, पंसस रोहित कुमार महतो, चंदन भूमिहार, सीमा देवी, मुन्नी देवी, सुनील कुमार महतो आदि मौजूद थे। मालूम हो कि सिंदरी विधायक चन्द्रदेव के पहल पर डीसी ने निरीक्षण किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *