• Tue. Feb 17th, 2026

आयुष विभाग द्वारा योगशिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Jul 13, 2025

 

आयुष विभाग में चयनित योगशिक्षकों का दो दिवसीय विशेष योगप्रशिक्षण लोहरदगा प्रखंड परिसर स्थित आयुष कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें मास्टर ट्रेनर के रूप मे पतंजलि योग समिति भरतस्वाभिमान के जिला प्रभारी एवं मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने प्रशिक्षुओं को योग आयुर्वेद का गहन प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने बताया कि योग आयुर्वेद और नियमित जीवनशैली स्वस्थ जीवन की गारंटी है।योग मन व तन दोनों को पूर्ण स्वस्थ और निरोग बनाता है।पूरे विश्व में वर्तमान समय में योग आयुर्वेद की तरफ जनमानस का झुकाव साबित करता है

कि हमें प्रकृति के साथ चलना चाहिए।समय से आहार विहार शयन और जागना ,संयमित व अल्पाहार शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।सभी को नित्य निरन्तरता के साथ योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।प्रशिक्षण में संजय मधुर,खुशी भारती, घनश्याम यादव,रंजन गोप,विजय कुमार,श्वेता कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *