
बलियापुर: आसनबनी में रैयतों व सेल कर्मी व पुलिस के द्वारा हुई नोंक-झोंक व मारपीट की घटना के बाद शनिवार को आसनबनी गांव में टुंडी विधायक मथुरा महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, रमेश टुडू, सीपीएम नेता विकास ठाकुर समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि आसनबनी गांव पहुंचे। कहा कि आसनबनी गांव के रैयत किसानों के साथ घटी घटना निंदनीय है। सेल व पुलिस जवानों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किया गया। नियम को ताक पर रखकर घटना को अंजाम दिया। बलियापुर सीओ के कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग जिला प्रशासन से किया। दूसरी ओर आसनबनी गांव में एक बैठक हुई जिसमें सभी दलों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व विधायक आनंद महतो ने घटना कि निंदा करते हुए कहा कि आसनबनी, कालीपुर व सरिसाकुंडी के ग्रामीण किसानों के पूर्वजों की जमीन जिस पर टासरा सेल द्वारा मारपीट कर जमीन को कब्जा करना कानून के खिलाफ है। कहा कि कृषि भूमि को अधिग्रहित नहीं किया जा सकता। आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट करना गलत है, जो जमीन नहीं दिया व मुआवजा नहीं लिया उसकी भी जमीन को सेल द्वारा जबरन कब्जा किया गया। बैठक में भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जेएलकेएम केन्द्रीय उपाध्यक्ष आशीष महतो, मुखिया गणेश महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, जिप सदस्य प्रतिनिधि राजू महतो, राधेश्याम रजक, रामदेव पांडेय, हैदर अली, राजेंद्र किस्कू, निताई रजवार, अमृत महतो, सुनील मांझी, कमल मरांडी आदि मौजूद थे। बैठक में सेल व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रविवार को आक्रोश रैली निकाले का निर्णय लिया गया।

बलियापुर थाना को दिया आवेदन– सरिसाकुंडी के शिवलाल मरांडी ने बलियापुर थाना को आवेदन दिया। जिसे सेल के पदाधिकारी एवं कर्मी समेत दर्जनों लोगों ने जान मारने की नियत से लाठी डंडा व रड से मारकर घायल कर दिया। जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। कानूनी कार्यवाही का मांग किया। दूसरी ओर सरिसाकुंडी गांव की उर्मिला देवी ने बलियापुर थाना को दिए गए आवेदन में जबरन जमीन कब्जा करने शारीरिक ओर मानसिक उत्पीड़न करने, खेती को नष्ट करने का आवेदन बलियापुर थाना में दिया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
