• Mon. Apr 6th, 2026

बलियापुर की खबरे /बलियापुर पीडीएस दुकानदारों को राशि का भुगतान नहीं

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2025
crescent ad

 

बलियापुर :जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का डीलर कमीशन की राशि पिछले 9 महीने से भुगतान नहीं होने से पीडीएस दुकानदारों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है. जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 से पीडीएस दुकानदारों का डीलर कमीशन की राशि का भुगतान नहीं हुई है. जिससे पीडीएस दुकानदारों को घर चलाने में काफी दिक्कतें आ रही है. पारिवारिक दैनिक खर्च के साथ-साथ बेटा बेटियों के पढ़ने दिखाने के अलावा अन्य कार्यों को करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए बलियापुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह से संपर्क किया गया उन्होंने भी डीलरों का डीलर कमीशन की राशि का भुगतान के संबंध में विशेष कुछ भी बता नहीं पाए. फिलहाल 9 महीने से लगातार डीलर कमीशन का भुगतान नहीं होने से पीडीएस दुकानदारों के समक्ष भीषण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. पीडीएस दुकानदारों ने सरकार से उन्हें प्राप्त होने वाले कमीशन की राशि का भुगतान जल्द कराने की मांग किया है.

 

भारत बंद का बलियापुर में असरदार 

बलियापुर: केंद्र सरकार नीतियों के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा द्वारा आहुत  बुधवार के भारत बंद का बलियापुर में भी असर देखा गया। भारत बंद के दौरान  बलियापुर क्षेत्र के एसबीआई बैंक शाखा को छोड़ यूको बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, ग्रामीण बैंक की शाखाएं बंद रही। वहीं भारत बंद को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखंड सचिव गणेश महतो के नेतृत्व में दर्जनों माले कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ बलियापुर बाजार चौक पहुंचे और बलियापुर बाजार चौक को जाम कर दिया। जिससे विभिन्न सड़कों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक सड़कों का आवागमन बाधित रहा। वही बलियापुर सिंदरी रोड स्थित सरिसाकुंडी मोड़ के पास विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच के अमृत महतो के नेतृत्व में सड़क का आवागमन करीब 1 घंटे तक बाधित रखा।

 

बारिश से बलियापुर के दर्जनों कच्चे घर गिरे 

बलियापुर: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण बलियापुर के ग्रामीण इलाके के मिट्टी एवं खपरैल के घरों को आफत आ गई है। प्रतिदिन मिट्टी के घरों के दीवाल धराशाई होने की घटनाएं घट रही हैं। बारिश के कारण  बुधवार को भी क्षेत्र के बेड़ा नियामतपुर गांव के रहीम खान के कच्चे खपरेल के घर के मिट्टी का दिवाल भरभरा कर गिर गया। वहीं प्रधानखंता के छाताकुल्ही गांव में भी मिट्टी के एक घर का दिवार बारिश से गिर गया। मालूम हो कि लगातार बारिश के कारण इसके 2 दिन पूर्व क्षेत्र के आमझर, बड़ादाहा स्थित कमार टोला एव जगनकोचा में भी मिट्टी के कई घरों का दिवाल धराशाई होने की घटनाएं घट चुकी है। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान के गिरने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। साथ ही साथ घरों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को रहने तथा मवेशी आदि के बांधने की समस्याएं उत्पन्न हो गई है।

रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजन 

 

बलियापुर :रघुनाथपुर के बांधटांंड़ टोला में  बुधवार को एकल अभियान के पहल पर अशरफी अस्पताल धनबाद के सौजन्य से चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चार दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। आवश्यक दवाइयां दी गई। शिविर में डॉ जाफर, डॉ महेश सिंह, डॉ शेख रऊफ के अलावा जुलिका कुमारी, कोमल कुमारी, किरण कुमारी आदि का योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *