• Sun. May 3rd, 2026

कुल्टी – सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी का स्थापना दिवस कुल्टी क्लब के सभागार मनाया गया।

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी l: सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी का स्थापना दिवस रविवार की रात को कुल्टी क्लब के सभागार मनाया गया। जहां संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा बेहतर कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया । मंच का संचलन ए उप्पाधाय ने किया।

इस दौरान कुल्टी कारखाना के स्थापना दिवस पर स्वागत भाषण देते हुए कुल्टी के इडी अनिल कुमार ने कहा कि कुल्टी कारखाना डिजिटल तकनीक की ओर बढ़ चुका हैं। मैनुअल को कार्य को खत्म किया जा रहा हैं। सभी कार्य आधुनिक तकनीक से किए जा रहे हैं। आने वाले समय में कुल्टी कारखाना विकास की ओर उन्मुख हैं।

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर आइएसपी बर्नपुर के कार्यपालक निदेशक परियोजना सुरजीत मिश्रा ने कहा कि सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी बहुत कम लोगों को लेकर कड़ी मेहनत से आगे की ओर बढ़ रहा हैं। कुशल श्रमिकों के लिए कुल्टी के कमिॅयों को बर्नपुर में प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

मिश्रा ने कहा कि कड़ी मेहनत आगे बढ़ रहे हैं । सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी को बर्नपुर की ओर से हरसंभव सहयोग किया जायेगा। जिससे उत्पादन बढ़ाने में सुविधा होगी।

इस दौरान बर्नपुर आइएसपी के जीएम इंचार्ज एचआर यूपी सिंह, जीएम एचआर जितेंद्र कुमार के अलावा सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी कारखाना के जीएम एस घोष, आर एस माहवार, जीएम एम के भांगड़े, एन इश्वर, काशीनाथ कर्मकार, ए मुखर्जी, एजीएम एच आर जे आदिल के साथ साथ सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *