• Mon. Feb 16th, 2026

मुहर्रम को लेकर वरीय पदाधिकारियों ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2025

 

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन व वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी से तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में तथा सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

 

सबसे पहले उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक बैंक मोड़ के करबला रोड स्थित करबला पहुंचे। यहां धनबाद करबला वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों से मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सभी पांडरपाला और वहां से भूली पहुंचे।

 

भूली से बिनोद बिहारी चौक, शक्ति महतो चौक, तेतुलमारी, जोगता, अंगार पथरा होते हुए कतराय पदाधिकारियों ने दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ तैयारी की समीक्षा की।

 

इसके बाद सभी पदाधिकारी छाताबाद, लोयाबाद, पुटकी, केंदुआडीह होते हुए झरिया पहुंचे। झरिया से इंदिरा चौक, हनुमान गढ़ी, भागा, फुसबंगला, जियलगोरा, पाथरडीह, लोदना मोड़, जोरापोखर, सुदामडीह, चासनाला, सिंदरी, बलियापुर, कलियासोल, कालुबथान, पंचेत, चिरकुंडा, गलफरबाड़ी, मुगमा, मैथन, निरसा बाजार, गोविंदपुर, सरायढेला स्टील गेट होते हुए धनबाद पहुंचे।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में सभी जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन ने शातिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए मुकम्मल तैयारी की है। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है।

 

मौके पर ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था श्री नौशाद आलम, एसडीपीओ सिंदरी श्री आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ निरसा श्री रजत मणिक बाख़ला, एसडीपीओ बाघमारा श्री पुरषोत्तम कुमार सिंह, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी, संबंधित थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *