• Mon. Feb 16th, 2026

मुहर्रम त्योहार को लेकर नगर निगम द्वारा लोयाबाद ईदगाह,इमामबाड़ा सहित हटिया ग्राऊण्ड की कराई गई साफ-सफाई।

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2025

 

लोयाबाद -मुहर्रम त्योहार को लेकर नगर निगम की ओर से लोयाबाद 6 नंबर स्थित हजरत सैय्यद अब्दुल अजीज शाह बाबा (रहम) की मजार का ईदगाह मैदान सहित लोयाबाद के मुस्लिम बहु इलाके लोयाबाद 6 नंबर,5 नंबर,7 और 8, सहित एकडा,बांसजोड़ा सहित निचितपुर ,गड़ेरिया आदि इमामबाड़ो व हटिया सहित चौक -चौराहो की सफाई का काम कराया गया।

वही मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति के सदस्यो एवं लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने लोयाबाद 6 नंबर स्थित ईदगाह मैदान एवं शनिचरी हटिया ग्राऊण्ड का निरीक्षण किया।और उन्होने शांति समितियो से अखाड़ा रूट मे राजू यादव चौक के पास झुल रहे बिजली तारो को व्यवस्थित करने की बात कही।उन्होंने यह भी कहा कि सड़क मार्ग सहित ईदगाह मैदान एवं हटिया ग्राऊण्ड मे लाईट और आखाड़ा दल को लोयाबाद पुलिस द्वारा शर्बत वितरण सहित अलग -अलग स्थानो पर अखाड़ा दलो का एक चिन्हीत स्थानो की जानकारी दी जायेगी। मौंके पर एसआई रोहित कुमार महतो, वार्ड निर्वतमान पार्षद महावीर पासी, विजेन्द्र पासवान सहित नगर निगम की ओर से सुपरवाईजर,अजय कुमार सहित सफाई कर्मी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *