• Mon. Feb 16th, 2026

निरसा में शांतिपूर्ण रहा मुहर्रम का माहौल: डीसी-एसएसपी ने स्वयं लिया जायजा 

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2025

 

निरसा, धनबाद: धनबाद जिले में आज मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है. इसी को लेकर धनबाद के उपायुक्त (डीसी) और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने स्वयं निरसा का दौरा किया.

निरसा अनुमंडल के एसडीपीओ मणिक रजत बखला, प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार, अंचल अधिकारी रमेश रविदास सहित पूरा पुलिस बल निरसा चौक पर मौजूद रहा. डीसी और एसएसपी ने वहीं खड़े होकर निरसा क्षेत्र के मुहर्रम के माहौल की जानकारी ली. प्रशासनिक अधिकारियों ने पाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति नहीं है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *