• Sun. Feb 15th, 2026

बलियापुर की खबरें/झारखंड एकाडमी करमाटांड़ ने किया सम्मानित 

admin's avatar

Byadmin

Jul 5, 2025

 

बलियापुर: झारखंड एकेडमी स्कूल करमाटांड़ में शनिवार को समारोह आयोजित कर मैट्रिक में शत प्रतिशत रिजल्ट लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। जिन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया इनमें तृष्णा मंडल, सुमन कुमारी , पारुल कुमारी, मोहित कुमार झा,अंबर कुमार सिंह, आदित्य सिंह एवं रोशन कुमार रवानी शामिल हैं।  विद्यालय के निदेशक  पिंटू सिंह ने  शिक्षक संजय कुमार मंडल, अमरजीत कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र मंडल, सुनील मुखर्जी, सोनम कुमारी, सुरेंद्र पासवान, रमेश मंडल मौजूद थे।

लायंस क्लब ऑफ बलियापुर ने चलाया पौधरोपण कार्यक्रम 

बलियापुर:  लायंस क्लब ऑफ बलियापुर की ओर से  शनिवार को क्षेत्र के हरहरी गांव स्थित बुद्ध नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब दो दर्जन फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। मुख्य  क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी ने बताया कि क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव गिरधारी लाल अग्रवाल, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, चितरंजन महतो, शंकर रविदास, विद्याधर महतो, मंसूर उर्फ छोटू अंसारी आदि थे ।

दुधिया के ग्रामीण कर रहे हैं रतजगा

बलियापुर :दुधिया गांव में शुक्रवार की रात कई संदिग्ध लोगों के देखे जाने से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात के बाद गांव के स्कूल के समीप एक निर्माणधीन घर के अंदर कई लोगों के छिपे होने की भनक मिलने पर गांव के कई लोग उधर जाने लगे इसी दौरान उक्त घर में छिपे संदिग्ध लोगों ने  उन्हीं लोगों पर टोर्च की तेज रोशनी मार कर भाग निकले। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व दुधिया गांव में अज्ञात चोरों ने कई घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही चोरों ने आधा दर्जन घरों में चोरी का प्रयास भी किया था।  अज्ञात चोरों के भय से गांव के युवा रतजगा कर अब गांव में पहरा देने में लगे हैं ।

पंचायत समिति सदस्य रोहित महतो का इस्तीफा दिए जाने से प्रखंड प्रमुख हुए नाराज

बधियापुर शनिवार को।प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने परसबनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो द्वारा दिए गए इस्तीफा पर बोली की किस वजह से रोहित ने इस्तीफा दिया। इस पर हमसे किसी प्रकार का चर्चा नहीं किया और न ही हमें किसी प्रकार का सूचना दिया है शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक चल रही थी। रोहित महतो बैठक में आया और अचानक गुस्सा दिखाते हुए बैठक से निकल गया। बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली। इसी बीच रोहित ने इस्तीफा का आवेदन देकर चले गए। इस संबंध में रोहित से इस्तीफा का कारण पूछने पर कुछ कहें बिना चला गया। रोहित द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए चले गए। जिस पर तमाम पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए प्रमुख से रोहित को माफी मांगने की बातें कही। प्रमुख पिंकी देवी ने रोहित महतो द्वारा दिए गए इस्तीफा पर सवाल उठाते हुए कहीं कि जिस पंचायत से जीतकर आए हैं और जन आकांक्षाओं की समस्याओं की समाधान का बात कर रहे हैं, तो फिर उस पर अधिकार को दिखाने के लिए आगे संघर्ष करना चाहिए था न कि जन आकांक्षाओं से भागना चाहिए।

कुडमाली छात्र संगठन ने जनसंपर्क अभियान चलाया 

बलियापुर: कुड़माली विषय को पीजी एवं बीएड पाठ्यक्रम सूची में शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को कुड़माली छात्र संगठन ने बीबीएम कॉलेज में जनसंपर्क अभियान चलाया। 15 जुलाई को दिवाकर महतो के नेतृत्व में बिनोद धाम बलियापुर से लेकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय तक पद यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया। मोके पर रोहित महतो ,सोनू महतो ,मुकेश महतो प्रिया महतो, अंजू महतो संगीता महतो आदि थे ।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *