• Sun. Feb 15th, 2026

मुहर्रम को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में महुदी व बादाम में निकाला गया फ्लैग मार्च ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 5, 2025

 

बड़कागांव।मोहर्रम शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर बड़कागांव के कांडतरी पंचायत के सोनपुरा से महुदी तक एवं बादाम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया और त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी है। वहीं वैसे असामाजिक तत्वों जो त्योहार में खलल डालने की कोशिश करेंगे उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भ्रामक मैसेज पोस्ट करने से बचें और मुहर्रम का जूलूस निर्धारित मार्ग से समय का ध्यान रखते हुए निकलने की बात कही है।जूलूस के दौरान पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ।
वहीं त्योहार शांति सौहार्द के व भाईचारगी के साथ सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए मनाने की अपील की।मौके पर एसडीएम बैद्यनाथ कामती, बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी नमेधारी रजक, के अलावे पुलिस जवान सशस्त्र दल शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *