• Sun. Feb 15th, 2026

गम्हरिया: अवैध शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट, महुआ शराब जब्त।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 24, 2025

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग व जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चला कर मंगलवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के गांडेदुंडी गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई।

इस छापेमारी अभियान में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 350 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया साथ ही 20 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई। अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त दो व्यक्तियों की पहचान की गई है,

जिनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अवैध शराब निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी गुप्त रूप से संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज में इसके दुष्प्रभाव को रोका जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *