
बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र गोंदलपुरा पंचायत के जोराकाट में बीती रात लगभग 8.30 बजे अज्ञात अपराधियों के द्वारा हो रहें सड़क निर्माण कार्य में लगे 7 गाड़ियों को आग के हवाले किया। जिसमें दो हाईवा,

दो जेसीबी, एक बड़ा पानी टैंकर, एक ग्राइंडर मशीन तथा एक कैंपर वैन शामिल है। वहीं प्रत्यक्ष दर्शनीय का कहना है कि बीती रात लगभग 7 की संख्या में अपराधी आयें, और खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।

जिसके बाद घटना क्षेत्र में आग कि तरह फैल गया। बादम से लेकर चरही 13 माइल तक लगभग 20 किलोमीटर सड़क निर्माण पूजा कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है संवेदक ओमप्रकाश के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा सात गाड़ियों में आग लगाया गया है।
वही बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक से पूछे जाने पर बताया कि प्रथम दृष्टि जांच में अभी तक माओवादी का संलिप्तता लग रही है। आगे की कार्रवाई अग्रसारित है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
