• Thu. Feb 19th, 2026

बड़कागांव में भाजपा का जनाक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2025

 

बड़कागांव: पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व राज्य सरकार की दमनकारी नीति के विरुद्ध भाजपा द्वारा राज्यव्यापी आयोजित कार्यक्रम के तहत जनाक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन बड़कागांव प्रखंड कार्यालय के समीप किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा व संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट सरकार वर्तमान सरकार है आज के दौर में हर जगह अपराधी हावी है खुलेआम पुलिस को चुनौती दी जा रही है लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन नींद में सोई हुई है और लोगों में भय का माहौल है। अगर भ्रष्टाचार में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी के निर्देशानुसार सभी कार्यालय में ताला लगाने का काम किया जाएगा और सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन की जाएगी।

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि कोई ऐसा कुर्सी नहीं है जहां पैसा दिए बगैर काम होता है जिससे जनता त्राहिमाम कर रही है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि व्यावसायिक लोगों को खुलेआम चुनौती जा रही है जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। तथा विकास काम ठप है।

जनाक्रोश रैली की शुरुआत बड़कागांव राम जानकी मंदिर से की गई जो बड़कागांव टैक्सी स्टैंड होकर दाता बाबा रोड, हॉस्पिटल रोड, थाना रोड होते हुए बड़कागांव प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा और धरना में तब्दील हो गया।

मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, महेंद्र महतो, नरसिंह प्रसाद ,अवध किशोर यादव, रामपति राम, श्रीकांत निराला ,सुमन गिरी, त्रिवेणी महतो, सेवंती कुमारी, किशोर राणा, विजय यादव, दिनेश करमाली ,मनीष पांडे, सच्चिदानंद पांडे, बेचन साहू, नागेश्वर महतो, अशोक कुमार कैलाश राणा, सत्यजीत, धर्मेंद्र प्रसाद रामस्वरूप महतो, नंदकिशोर मेहता, शिव शंकर उर्फ़ शिवू,सुरेश महतो, बैजनाथ साव,कृष्ण प्रसाद, प्रदीप महतो, विष्णु गुप्ता, भागीरथ ठाकुर, रामचंद्र महतो, समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *