• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर : स्थानीय जनता में आक्रोश, सड़क निर्माण कार्य सात साल से अधूरा।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 24, 2025

आदित्यपुर : बीते 7 सालों से सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आदित्यपुर स्थित रोड नंबर 4 से सटे रोड नंबर 2 पीपलासाईं पथ जो कि आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी तक कनेक्टिंग सड़क हैं,आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि सड़क का शिलान्यास कार्य 7 साल पूर्व हो चुका है, मगर निर्माण से कोसो दूर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा सड़क का कार्य आज तक शुरुआत नहीं किया गया हैं, जिसका खामियाजा आदित्यपुर 2 के रहने वाले लाखों आबादी को उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने अधूरा सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें सड़क निर्माण कार्य को अभिलंब शुरू करवाने एवं ठेकेदार शांडिल्य कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की।इस मामले को लेकर नगर निगम प्रशासक ने अस्वस्थ कराते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरुआत कर दी जाएगी। वहीं ठेकेदार को काली सूची में डाला जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *