• Thu. Feb 19th, 2026

सात सूत्री मांग को लेकर हाड़ी जाति विकास मंच का धरना प्रदर्शन ।

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2025

 

भूली। हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद जिला अपनी सात सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी । यह जानकारी मंच के जिला अध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा ।

उन्होंने कहा कि हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश में लंबे समय से आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उपेक्षा का शिकार रहा है ।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी 25 जनवरी को सात सूत्री मांगों को लेकर हाड़ी जाति विकास मंच प्रदेश कमिटी के नेतृत्व में झारखंड सरकार को मांगपत्र कर ध्यान आकृष्ट कराया गया था । लेकिन सरकार द्वारा इस मांगपत्र पर अबतक विचाराधीन रखा गया । धरना के पश्चात जिला प्रतिनिधियों द्वारा धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला सलाहकार सह प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी हाड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मन्नू प्रसाद हाड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप हाड़ी, प्रकाश हाड़ी, बबलू हाड़ी, सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ हाड़ी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *